फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पार कर रहे किसान की डंपर की टक्कर से मौत

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। खेत से घर लौट रहे किसान को हाईवे पार करते समय बुधवार रात तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गांव मौहार निवासी राजेंद्र सिंह (55) किसान थे। वह बुधवार रात खेत से घर आ रहे थे। गांव किनारे हाईवे पार करने लगे तभी चौडगरा की तरफ से आ रहे तेज डंपर ने किसान को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। घायल को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज दौरान किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पुत्र अमन,पुत्री लवली छोड़ गया है। हादसे से पत्नी रेखा देवी बदहवास दिखी। थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें