खखरेरू। धाता क्षेत्र के पौली स्थित सकील अहमद अंसारी के पालेसर में रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 200 लोगों की आंखों का परीक्षण हुआ। चित्रकूट के डॉक्टरों की टीम ने नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. सतेंद्र ने मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 35 लोगों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा। इस मौके पर संयोजक नियाज अहमद अंसारी, कुलदीप सिंह, विवेक, आयुष विश्वकर्मा, मोहम्मद कादिर, वाहिद अली मौजूद रहे।