फोटो-03-प्रमाण पत्र के साथ छात्र। संवाद
चौडगरा। मलवां विकास खंड के चौडगरा-बिंदकी रोड स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंक पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्रा अवंतिका, आराध्या सिंह, रौनक, अनुष्का सेन, निष्ठा पांडेय, अभिषेक गोस्वामी, आयुष, अंशिका सेन, जीत पांडे, माही सहित अन्य बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक शिवाकांत पांडेय ने बच्चों को अंक पत्र देते हुए कहा कि असली परीक्षा नंबरों की नहीं सीखने की होती है। फेल होना खराब नहीं बल्कि कोशिश करना छोड़ देना खराब है। इस मौके पर नागेंद्र शुक्ला, डॉ. दीपक सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, सूरज सिंह, पवन पांडेय, अतुल, अमिता, रमा अवस्थी, श्रेया, आलोक गौड़ सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो-03-प्रमाण पत्र के साथ छात्र। संवाद