बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के कन्हैया नगर निवासी पूर्व सैनिक हीरालाल का वेल्डिंग कारखाना हैं। कारखाने के बगल में रेस्टोरेंट है। रविवार शाम को जनरेटर हटाने को लेकर पूर्व सैनिक और होटल कर्मियों में विवाद हो गया। खुन्नस में होटल के चार युवकों ने पूर्व सैनिक को जातिसूचक गालियां दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दे कर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस चौकी में चारों के खिलाफ तहरीर दी। चौकी प्रभारी सुमित तिवारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)