औंग। फैक्टरी क्षेत्र रामपुर में नाली व सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा है। इसमें लिखा है कि 21 अक्तूबर तक जिम्मेदार अतिक्रमण जिम्मेदार हटा लें। 22 अक्तूबर से प्राधिकरण नाली व सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करेगा। अतिक्रमण हटाने में खर्च की वसूली अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। यह प्रक्रिया औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा और मलवां पर भी अपनाई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते नालियों की साफ सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती है। सड़कें भी साफ रखने में बाधा आती है। गंदगी से औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों से निकलना जोखिम भरा है। नालियों में भरी गंदगी में संचारी रोग वाहक बैक्टीरिया पनप रहे हैं। अभियान की जानकारी से सतेंद्र सिंह अध्यक्ष उद्योग भारती मलवां व उपमहाप्रबंधक निर्माण खंड 8 कानपुर को अवगत करा दिया गया है। नोटिस चस्पा तथा जानकारी सार्वजनिक करने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी मौर्य व राम प्रकाश को लगाया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र की नालियों और सड़कों को साफ सुथरा रहित रखने के लिए 22 अक्तूबर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
बीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, यूपीसीडा परिसर, लखनपुर-कानपुर क्षेत्र