फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रामलीला में ताड़का वध का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे। सब्जी मंडी में मां दुर्गा पूजन के साथ रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार रात ताड़का वध प्रसंग का मंचन हुआ। ताड़का के भयानक रूप और दमदार अभिनय ने दर्शकों को आकर्षित किया। रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि गुरु विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण वन पहुंचे। वहां राक्षसी ताड़का के आतंक से ऋषि-मुनि पीड़ित थे। धर्म की रक्षा के लिए श्रीराम ने ताड़का का सामना किया। श्रीराम और ताड़का के बीच युद्ध का दृश्य जीवंत रूप से प्रस्तुत हुआ। दर्शकों ने उत्सुकता से यह मंचन देखा। अंत में श्रीराम ने ताड़का का वध कर दिया, जिससे प्रसंग समाप्त हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें सरजू कुशवाहा, रवि कुशवाहा और रितेश तिवारी प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें