धाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के अंतिम बैच का शुक्रवार को समापन हुआ। बीईओ संजय कुमार सिंह की देखरेख में यह प्रशिक्षण चला। ब्लॉक के सभी शिक्षक अब प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण में एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी संचालन पर जोर दिया गया। शिक्षकों को संदर्शिका व कार्यपुस्तिकाओं के इस्तेमाल की जानकारी मिली। भाषा और गणित शिक्षण की प्रभावी रणनीतियां भी सिखाई गईं। बीईओ ने विद्यालयों में प्रशिक्षण की जानकारी का प्रभावी इस्तेमाल करने को कहा। एसआरजी जयचंद्र पांडेय ने बच्चों के अधिगम को बेहतर बनाने के तरीके बताए। एआरपी डॉ. सारिका केशरवानी सहित कई विशेषज्ञों ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी।