फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्य मंचन से बेटियों की शिक्षा पर जोर

Mon, 13 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ नाट्य मंचन से बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीक्षा, प्रिया, अल्फिशा, खुशी ने सरस्वती वंदना के साथ गिया। स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईएएस बीबी गिरि ने किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ पूजा अर्चना के बाद मेधावी बच्चों को शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ही बच्चों की प्रतिभाओं का हुनर उभर कर आता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य पवन सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, संजय सिंह, रणवीर सिंह, फारुक  खान, रेखा श्रीवास्तव, मनोरमा, शैलेंद्र शुक्ला, मुन्ना सिंह, कौशल द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें