फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टीवी ठीक करते वक्त लगा करंट, मौत

Sun, 06 Aug 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी धर्मराज कुरील उर्फ शशिकुमार (36) इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वाहिदपुर निवासी राजू तिवारी ने टीवी बनवाने उसे घर बुला ले गया था। इलेक्ट्रिशियन धर्मराज की टीवी बनाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राजू तिवारी और उसके साथी शव अस्पताल में छोड़कर चले गए। सूचना पर परिजन पहुंचे। हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आरती देवी और मां रामरती का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
मृतक के दो बेटे सतीश और नीतेश है। चौकी इंचार्ज बहुआ विजय कुमार ने परिजनों को समझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें