फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नब्बे घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, शोपीस बने उपकरण

Wed, 03 May 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08-बकेवर में फुंका ट्रांसफार्मर खोलते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के पधारा फीडर के 250 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब है। इससे बकेवर कस्बे के 250 घरों में आपूर्ति बंद है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने की विभाग को जानकारी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। ट्रांसफार्मर ठीक न होने पर स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। चार दिन से बिजली नहीं आने के कारण इनवर्टर बंद हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा। पंप न चलने से घरों में पीने के पानी की समस्या हो गई है। जेई रामनयन यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। 24 घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें