फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसीबी पैनल में हुआ ब्लास्टठ, 20 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। विद्युत सबस्टेशन के वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) पैनल में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे 20 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप गई। कर्मचारी पैनल को ठीक करने में घटों लगे रहे लेकिन, फाल्ट ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

खजुहा रोड स्थित विद्युत सबस्टेशन में सोमवार सुबह वीसीबी पैनल में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। गनीमत रही कि उस समय कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। पैनल में ब्लास्ट होने से आलमगंज फीडर से जुड़े 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप। कई घंटे तक विद्युत विभाग के कर्मचारी पैनल को ठीक करने में लगे रहे लेकिन, देर शाम तक फाल्ट दुरुस्त नहीं किया जा सका। एसडीओ ग्रामीण दशरथ कुमार ने बताया कि नए पैनल के लिए उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। जिसके लिए करीब दो दिन लग सकते हैं। तब तक के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें