औंग (फतेहपुर)। सड़क हादसे में घायल विद्युतकर्मी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। जौनपुर जिले के कोठारी गांव निवासी विकास कुमार यादव औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज विद्युत उपकेंद्र में टीजीटू के पद पर कार्यरत थे। वह विभागीय कार्य से बाइक से आशापुर जा रहे थे। बुधवार को प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर दुर्गागंज उपकेंद्र के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह डिवाइडर से टकरा घायल हो गए थे। कानपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-27-विकास। स्रोत परिजन