फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गलत इंजेक्शन से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर इलाज के दौरान प्रेमा देवी (60) की मौत हो गई। परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। असोथर थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गांव निवासी स्व. मुन्नीलाल की पत्नी प्रेमा देवी को सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया था। उनका इलाज महिला वार्ड के 33 नंबर बेड पर चल रहा था। परिजन का आरोप है कि इमरजेंसी में 780 रुपये का इंजेक्शन बाहर से मंगाकर लगाया गया था। प्रेमा की बहू प्रियंका देवी ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद सास की हालत लगातार बिगड़ती गई। सीएमएस ने जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें