फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिटाई से आहत बुजुर्ग ने दी जान

Sun, 21 Jul 2024 09:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। पिटाई से आहत शोभीलाल (58) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी जिला अस्पताल ले जाते समय रविवार की देर शाम रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खखरेरू के चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड नंबर नौ निवासी रूपरानी ने बताया कि पति शोभीलाल को सोथरापुर गांव का एक व्यक्ति घर से दोपहर को अपने गांव ले गया था। जहां बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाकर उन्हें पीटा। घर लौटने पर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनके दो बेटे अजय व विजय और दो बेटियां पूजा व आरती है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें