खागा। कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी बृजलाल (60) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चिल्ला के पेड़ पर चढ़कर डाल की छटाई कर रहे थे। पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह झुलसकर जमीन पर गिर गए। हालत नाजुक देखकर परिजन नर्सिंगहोम ले गए। यहां डॉक्टर ने सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी खागा में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृजलाल के भाई रघुराज ने बताया कि पेड़ की छंटाई करते समय करंट लगने से वह नीचे गिर गए थे। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।