फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहिली। राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे पर रोड किनारे धूप सेंक रहे बुजुर्ग की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

राधानगर थाने के सोनही निवासी शिवराम रैदास (55) की तबीयत बिगड़ी थी। वह इलाज कराने गांव से कुछ दूर बड़नपुर चौराहे पर क्लीनिक गया था। इसी दौरान रोड किनारे सीमेंट लदा ट्रैक्टर सोनही से बड़नपुर की ओर मोड़ रहा था। क्लीनिक के बाहर रोड किनारे बैठकर धूप सेंक रहे शिवराम पर चालक ने पीछे से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर सिर पर चढ़ने से मौके पर शिवराम की मौत हो गई। हादसे पत्नी बदामा देवी का हाल बेहाल हो गया। वह मजदूरी करता था। छोटे भाई रामआसरे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें