फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोरी से दुष्कर्म में आठ साल की कैद

Wed, 20 Sep 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पाॅक्सो एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश मो. अहमद खान ने आठ साल की कैद और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी जेल में निरुद्ध चल रहा है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (16) अपने घर में 20 जुलाई 2015 को अकेली थी। आरोप है कि धर्मपुर गांव का जवाहर लाल रैदास किशोरी के घर पहुंचा था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। खेत से लौटी मां को किशोरी ने आपबीती बताई थी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने आरोपी जवाहर लाल रैदास को जेल भेज दिया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम ने बताया कि कोर्ट ने मामले की मंगलवार को अंतिम सुनवाई की। जवाहर लाल को कोर्ट ने दुष्कर्म में दोषी करार दिया। दोषी को आठ साल की कैद और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मुकदमा दौरान लगभग आरोपी की सजा पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें