चक इटैली में अमान्य स्कूल बंद कराते बीईओ हथगाम
- फोटो : amarujala
खंड शिक्षा अधिकारी हथगाम ने बुधवार को अभियान चलाकर सात अमान्य स्कूलों में ताला बंद कराया। इन सभी स्कूलों को दोबारा खोलने पर आर्थिक दंड की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीईओ राकेश कुमार ने शिवाजी शिक्षा निकेतन इटैली, सरस्वती विद्या मंदिर चक इटैली, एवी कान्वेंट पब्लिक स्कूल इटैली, एपी कान्वेंट पब्लिक स्कूल इटैली, चंद्रप्रभा शिक्षा निकेतन हिंदी और अंग्रेजी मीडियम मनमोहनपुर, एसएसएन पब्लिक स्कूल किसोई, मेवालाल साहू विद्यालय किसोई बंद करा दिया। स्कूलों में लगे बोर्ड हटवा दिए गए और ताला बंद कराकर भवन सील कर दिए गए हैं। बीईओ ने बताया कि ये स्कूल लंबे अरसे से बिना मान्यता चल रहे थे।