फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नवविवाहिता की मौत पर आठ ससुरालीजनों पर मुकदमा

Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवविवाहिता की मौत पर पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी बालराज की पुत्री सुनैना (21) की शादी मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी नीरज पासवान के साथ इसी साल तीन मई को हुई थी। बालराज का आरोप है कि शादी के बाद से पुत्री को ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नौ जून को बेटी की पिटाई की। घायल बेटी का इलाज हैलट में चल रहा था, जहां 21 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बालराज की शिकायत पर पति नीरज पासवान, ससुर विजय बहादुर, सास सोमवती, देवर अंकित, मुनीस, ननद प्रियंका, मौसिया ससुर संदीप, मौसिया सास सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना सीओ सिटी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें