फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत, अंग्रेजी, गणित की कार्य पुस्तिकाएं नहीं आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को अभी कुछ दिन और मौखिक पढ़ाई पर निर्भर रहना होगा, क्योंकि कार्य पुस्तिकाओं (वर्क बुक) नहीं आईं हैं। दरअसल, विभाग की ओर से तीन लाख से ज्यादा कार्य पुस्तिकाओं की मांग की गई थी, जिसमें मात्र 71000 ही विभाग के पास पहुंची हैं, जिन्हें अभी तक स्कूलों को बांटा नहीं गया है।
विज्ञापन

जिले में 1903 स्कूलों में एक से तीन तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन बच्चों को किताबों के साथ गृहकार्य के लिए कार्य पुस्तिकाएं बांटी जाती हैं, जो अभी तक नहीं मिल पाईं हैं।
डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि किताबों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक, दो और तीन के बच्चों के लिए तीन लाख दो हजार कार्य पुस्तिकाएं मंगाई थीं। ये कार्य पुस्तिकाएं अंग्रेजी, संस्कृत, गणित विषय की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग को सिर्फ 71 हजार कार्य पुस्तिकाओं की खेप मिली है। जल्द ढाई लाख कार्य पुस्तिकाएं आने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल परिषदीय स्कूलों में किताबें भेजी जा रही हैं। इन्हीं के सहारे बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें