फतेहपुर। डीआईओएस देवकी सिंह ने सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों की जवाबदेही तय की है। 18 स्कूलों को जारी नोटिस में दो दिन के अंदर संबंधित डाटा उपलब्ध न होने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सचिव माध्यमिक शिक्षा ने सभी माध्यमिक स्कूलों की वेबसाइट, सभी बच्चों की मेल आईडी व स्कूल भवन का ब्योरा मांगा था। डीआईओएस की कई बार चेतावनी के बावजूद अभी तक 18 माध्यमिक विद्यालयों ने संबंधित जानकारी नहीं दी है। डीआईओएस ने बताया कि अभी तक कुछ स्कूलों ने सचिव माध्यमिक के यहां से मांगी गई सूचनाएं नहीं भेजी हैं। इनकी सूचनाएं प्रेषित कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है।
इन विद्यालयों को नोटिसें
सुशीला देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज कोड़ा जहानाबाद, नेशनल हायर सेकेंड्री स्कूल जहानाबाद, स्वामी भगनानंद सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊपारा हथगाम, मां वैष्णवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अल्लीपुर बहेरा, मदर टेरेसा गर्ल्स इंटर कॉलेज गढ़ी जाफरगंज, ठाकुर मनोहर सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल केवाई, मदर टेरेसा हायर सेकेंड्री स्कूल डीघ, स्वाधीनता सेनानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असनी, प्रेम नारायण मिश्र इंटर कॉलेज नोनारा, मां ननकउनी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरगहना, छेदीलाल गुप्ता इंटर कॉलेज अमिलिहापाल, मां विद्यावती शिवसागर पांडेय स्मारक इंटर कालेज कौंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोट, गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोट, गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदकी, राधारमन बद्री प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधा वाटिका भरहरा, फतेहपुर, जनकल्याण परिषद बालिका इंटर कॉलेज विजयीपुर, हरिश्चंद्र सिंह इंटर कॉलेज सिहारी पट्टी, दिग्विजय सिंह बालिका इंटर कालेज आलमपुर गेरिया।