बकेवर। कस्बे के कुढ़नी तिराहे पर शनिवार रात ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। बिंदकी कोतवाली के पैगंबरपुर मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक मनीष बकेवर थाना गेट के सामने सवारी उतारकर लघुशंका करने जा रहा था। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। थानध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि ई-रिक्शा चालक खुद की गलती से हादसे का शिकार हुआ है।