फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: डंपर-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घंटे यातायात रहा बाधित

Wed, 15 Feb 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। डंपर और ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हुसैनगंज डलमऊ मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। हादसे में दोनों के चालक सुरक्षित हैं। इस दौरान राहगीरों ने परेशानी हुई। वह दूसरे गांव के अंदर होकर गुजरे। भारी वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव के पास मंगलवार शाम हादसा हुआ। डलमऊ की ओर से डंपर और हुसैनगंज की ओर से सीमेंट लदी ट्रैक्टर-टॉली आ रही थी। वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्राली रोड में आने से जाम लग गया। दुर्घटना में डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी ट्रैक्टर-टॉली मंगाई गई। ट्रॉली की सीमेंट दूसरे ट्रॉली में पलटी कराई गई।
इससे करीब दो घंटे के बाद यातायात बहाल हो सका। करीब डेढ़ किमी लंबी ट्रकों की लाइन लग गई। छोटे वाहन किसी तरह दूसरे मार्ग से निकले। जमरावां जाने वाली प्राइवेट बस की सवारियों को तीन किमी पैदल और निजी वाहनों से सफर तय करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें