फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों को डंपर ने कुचला, एक की मौत

Wed, 17 Jan 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जिला अस्पताल से दूसरे को कानपुर हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के इटौली गांव निवासी सूरज पटेल (20) पिता लालबहादुर के साथ कृषि कार्य में हाथ बंटाता था। एक साल पहले गुजरात भी कमाने गया था। छह माह पहले लौट आया था। परिजनों ने बताया कि सूरज पड़री गांव निवासी दोस्त दीपक के साथ सोमवार शाम पहनी गांव में दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। पहनी मोड़ पर शहर की ओर जा रहे डंपर ने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
बाइक सवार उछलकर रोड पर गिरे। डंपर दोनों को कुचलते निकल गया। हादसे में सूरज पटेल की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने उनके मिले मोबाइल से परिजनों को खबर दी। घायल दीपक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। सूरज परिवार का इकलौता चिराग था। घटना से पिता, मां रानी और तीन बहनों का हाल बेहाल दिखा। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें