फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसानों की सतर्कता से रामगंगा नहर में खांदी कटने से बची

Mon, 17 Mar 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लॉक के अलीपुर गांव के पास रविवार दोपहर को किसानों की सतर्कता से नहर में खांदी कटने से बच गई। किसान नीतू अवस्थी ने बताया कि रविवार दोपहर को रामगंगा नहर में अलीपुर गांव के पास अचानक पानी बढ़ जाने से नहर पटरी कटने लगी। दूसरे किसानों को फोन करके बुलाया गया। एक घंटे के अंदर दर्जनों किसान एकत्र हुए और फावड़े की मदद से खांदी बांध दी। इसमें लगभग दो घंटे का समय लगा। किसान भुवन सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं के खेतों में पानी की आवश्यकता न के बराबर है। अगर खांदी पूरी तरह कट जाती, तो किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो जाती। इस समय बिंदकी रोड नहर पर बने पुल पर कचरा व मृत जानवरों के शव जमा होने से पानी का स्तर अचानक बढ़ जाता है। अभी एक सप्ताह पूर्व अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित नहर पुल के पास से कचड़ा व मृत जानवरों को प्रशासन ने हटवाया था। जेई पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि किसान पानी का उपयोग नहीं कर रहे हैं। नहर में पानी बढ़ गया है। किसानों की मदद से नहर को बांध दिया गया है। पुल पर जमा कचड़े को हटवाया जाएगा। इस मौके पर किसान धीरू सिंह,प्रेम सिंह, मुन्ना लोधी, रामसागर,शिवनरेश, रामनरेश,समोदी पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें