फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति से विवाद के चलते महिला ने फंदा लगा जान दी

Mon, 24 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। पति से विवाद के चलते पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धाता थाने के दामपुर निवासी छेद्दू की पुत्री रानी देवी की शादी तीन साल पहले किशनपुर थाने पहाड़पुर गांव निवासी शिवकरन प्रजापति के साथ हुई थी। परिवार के लोग शनिवार शाम खेत से लौटकर घर आए। महिला का कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर वह बाहर नहीं आई। तब दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे में पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से शव लटकता मिला। घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

रानी देवी अपने पीछे एक बच्चे को छोड़ गई है। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। पिता छेद्दू की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि दंपती के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद होना सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें