फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टावर पर नशे में ट्रक चालक चढ़ा

Tue, 06 Feb 2024 02:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-42- पावरग्रिड लाइन के टावर पर चढ़ा चालक
विज्ञापन


विवाद के बाद पावरग्रिड लाइन के टावर पर नशे में ट्रक चालक चढ़ा
- आपस में विवाद के बाद चालक का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। गन्ना केंद्र के पास ट्रक चालकों ने सोमवार को नशे में हंगामा काटा। एक ट्रक का चालक टावर पर चढ़ गया। वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह टावर से उसे नीचे उतारा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
अमरोहा जिला नगली सैय थाना क्षेत्र निवासी अनस व अन्य चालक गन्ना लादने क्रय केंद्र पहुंचे थे। अनस साथी चालक मुमताज, नसीम खान, युसूफ, आलम के साथ खाना और पानी ट्रक के अंदर बैठकर किया। इस दौरान अनस नशे में हंगामा काटने लगा। उसने मुमताज पर लोहे के राड से हमला किया। बीच बचाव में नसीम के हाथ में काट लिया। हमले के बाद अनस ट्रक लेकर रोड की ओर जाने लगा। एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। किसी तरह चालकों ने ट्रक से चाबी निकाली। चालक अनस रोड पर लेट गया। रोड जाम लग गया। चालकों के समझाने बोतल लेकर शौच को चला गया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे टावर में चढ़ा देखा। वह जान देने की धमकी देने लगा। किसानों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मानमनौव्वल कर उसे टावर से नीचे उतारा। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि नशेबाजी में चालक ने हंगामा किया है। उस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने गांजे के साथ फिरोज खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी मलवां थाने के सरायं खरगू निवासी है। आरोपी के पास से एक किलो 200 ग्राम बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें