फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: थ्रेसर पलटने से चालक की दबकर मौत

Mon, 24 Apr 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। थ्रेसर पलटने से ट्रैक्टर चालक की रविवार को दबकर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कोटिया के उसरहापुरवा निवासी वीरेंद्र कुमार (35) गांव के रामपाल का ट्रैक्टर चालक था। वह सुबह ट्रैक्टर लेकर गेहूं की कतराई के लिए गया था। कतराई के बाद वह दोपहर को घर लौट रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर थ्रेसर और ट्रैक्टर पलट गया। चालक थ्रेसर के नीचे दब गया। हादसा देखकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद वीरेंद्र को बाहर निकाला जा सका पर तब तक देर हो चुकी थी। हादसे में वीरेंद्र की मौत हो गई। पत्नी ज्योति का हाल बेहाल हो गया। चालक अपने पीछे दो पुत्रियों गुंजन (5), अंशिका (3) और आयुष (1) को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि हादसे की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें