फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद डीसीएम से उतरे खलासी को कंटेनर चालक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों को शव सुपुर्दगी के कागजात देती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अल्लीपुर। ओवरटेक करने में हुए विवाद के बाद गुरुवार रात कंटेनर चालक ने डीसीएम के खलासी को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
राजस्थान प्रांत सुजानगढ़ चूरू जिले मुंदडा थाना क्षेत्र के लिखमणसर निवासी नरसाराम (40) डीसीएम का खलासी था।
वह प्रयागराज से डीसीएम चालक कृष्णपाल सिंह निवासी ललितपुर झांसी के साथ कानपुर जा रहा था।
मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे के कोराईं मोड़ पर कानपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक ने डीसीएम को ओवरटेक किया।
ओवरटेक करते समय ही डीसीएम और कंटेनर चालक के बीच कहासुनी हुई। कुछ दूर आगे आने पर चालक ने डीसीएम रोक दी।
कंटेनर को रुकवाने के लिए डीसीएम से खलासी नरसाराम उतरा। यह देख कंटेनर चालक ने खलासी को कुचल दिया। हादसे में खलासी की मौके पर मौत हो गई।
जबकि चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। पुलिस की तलाश में कंटेनर मलवां थाने से कुछ दूरी पर खड़ा मिला। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मार्च्युरी में रखवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंटेनर को थाने में खड़ा कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें