फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोबाइल पर आए कोई अजीब आवाज घबराएं नहीं

Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आपके मोबाइल पर अगर कोई आवाज आए तो घबराएं नहीं। यह सिर्फ एक मैसेज कंपनी की तरफ से होगा। जानकारी देते हुए अपर सूचना अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि आपके मोबाइल पर अचानक कंपन ( वाइब्रेशन) के साथ अलग किस्म की आवाज आए, तो घबराने की जरूरत नहीं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग की ओर से इसका परीक्षण दस अक्तूबर तक किया जाएगा। यह सिर्फ एक अलर्ट मैसेज होगा जो आपको आपदा के प्रति सतर्क करेगा। यह वास्तविक आपात का संकेत नहीं होगा। इससे बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें