फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शहर में पीएनजी से होगी घरेलू गैस सप्लाई

Fri, 03 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 100 घरों से शुरू होगा संचालन
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर में घरेलू गैस सप्लाई के लिए आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चार नवंबर से कई क्षेत्रों में सप्लाई शुरू हो जाएगी। एक महीने के भीतर एक हजार घरों तक गैस पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।
शहर के शगुन नगर, ओमकार नगर, आवास विकास, रानी कॉलोनी समेत दर्जन भर इलाकों में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। कुछ इलाकों में घरों तक गैस पहुंचाने की टेस्टिंग भी की जा चुकी है। इसकी विधिवत शुरुआत चार नवंबर को होगी। एक महीने के भीतर टेस्टिंग करके शहर के अन्य इलाकों में विस्तार किया जाएगा। 2030 तक एक लाख घरों तक पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आईजीएल के प्रतिनिधि ने बताया कि फतेहपुर और बिंदकी में लाइन बिछाई जा चुकी है। पहले फेज में शहर से शुरुआत की जा रही है। इसका ट्रायल भी चालू है। पीएनजी गैस से आग लगने का खतरा बहुत कम हो जाएगा। एलपीजी से खर्च भी कम होगा। गैस का शुल्क मीटर में यूनिट के अनुसार देय होगा।
विज्ञापन

अभी अड़चने हैं बाकी
बिंदकी में पीएनजी गैस लाइन का पाइप घर-घर बिछाया जा रहा है। उसके लिए गड्ढे खोदे गए, लेकिन भराव सिर्फ मिट्टी से किया गया है। ये दबकर दोबारा गड्ढे में तब्दील हो रहे हैं। इससे पाइप लाइन टूटने का खतरा बढ़ गया है। ये अनदेखी घर-घर तक गैस पहुंचाने में अड़चन बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें