फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ने 27 मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 02 May 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों के माता-पिता और प्रधानाचार्यों का भी हुआ सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। डीएम श्रुति ने यूपी बोर्ड के प्रदेश टॉपटेन सूची में शामिल 27 मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें इंटर के 24 और हाईस्कूल के तीन छात्र शामिल हैं। डीएम ने मेधावियों के माता-पिता और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।



सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम ने मेधावियों को प्रतीक चिह्न, प्रशस्तिपत्र के साथ फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। हाईस्कूल के मेधावियों में सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज शहजादपुर खागा की दिव्यांग अवस्थी व आइशा सिंह, विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद के छात्र ऐश्वर्य तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन


इंटर में सुखनंदन सुखरानी इंटर कालेज मुस्तफापुर की छात्रा खुशी, आकांक्षा, संजना देवी, निशी गुप्ता, सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज रखुवंशपुरम के छात्र प्रियांशू उपाध्याय, विक्रम सिंह, निखिल तिवारी, राघवेंद्र सिंह, नीरज सिंह पाल शामिल हैं। साधू शरण सिंह इंटर काॅलेज बरयेपुर के छात्र आशु कुमार, कौमुदी सिंह, अनिष्का सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज वीआईपी रोड के सूर्याशू सिंह, प्रखर गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर की दीक्षा द्विवेदी व हिमांशी सिंह भी सम्मानित हुईं।
विज्ञापन


आशा बालिका इंटर कॉलेज खागा की छात्रा अनन्या सिंह, विकास विद्या मंदिर जहानाबाद के शिवम पटेल व आराध्या, सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज शहजादपुर खागा की छात्रा रचना सक्सेना, सर्वोदय इंटर काॅलेज गोपालगंज के आयुष तिवारी, धाता इंटर काॅलेज धाता की जीविका सिंह, कृष्णा इंटर काॅलेज फिरोजपुर के छात्र सबांचल उमराव को प्रतीक चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीआईओएस अनुराग श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य और मेधावियों के माता पिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें