फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला संचालन में लापरवाही पर डीएम को दो को निम्लबित किया

विज्ञापन
अयाह गोशाला का निरीक्षण करते सीडीओ सत्य प्रकाश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गोशाला संचालन में लापरवाही पर डीएम को दो को निम्लबित किया - गाय के शव को कुत्तों के घेरने का मामला संवाद न्यूज एजेंसी फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के अयाह गोशाला में गाय के शव को कुत्तों के घेरने के वायरल वीडियो का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर सीडीओ सत्य प्रकाश गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की। इस गोशाला में 279 मवेशियों को रखा गया है। निरीक्षण के समय डॉ० राज सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ अजय पांडेय निरीक्षण के समय उपस्थित रहे। जबकि पंचायत सचिव राघवेन्द्र प्रसाद अनुपस्थित पाये गये। गौशाला में पशु चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी राज सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, (सोमवार, मंगलवार, बुधवार) तथा डॉ० एके दुबे, पशु चिकित्सा अधिकारी, गाजीपुर (वृहस्पतिवार, शुकवार, शनिवार) रोस्टर के अनुसार निर्धारित है। सीडीओ ने बताया कि 28 मई को यहां एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई थी। जिनके शव को कुत्तों के घेरने का वीडियो वायरल हुआ। को चौकीदारों द्वारा देखा गया कि सुबह 03.00 बजे एक गाय व एक बछड़े की मृत्यु हो गयी है। जिस पर वह गांव वालों को बुलाने चले गये। उसी दौरान कुछ कुत्ते गौशाला में घुस आये। जिसकी वीडियो बनायी गयी है। डीएम ने गोशाला संचालन में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों ने गांव से लौटकर कुत्तों को वहां से भगा दिया। डीएम ने गोशाला संचालन में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सक डॉ एके दुबे और पंचायत सचिव राघवेन्द्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके शर्मा और बीडीओ अजय पाण्डेय को गौशाला का नियमित पर्यवेक्षण न किये जाने का दोषी मानते हुए डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। इनसेट नशेनिया गोशाला का किया निरीक्षण डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा, एसडीएम प्रहलाद सिंह एसडीएम बिन्दकी के साथ नशेनिया गोशाला का निरीक्षण किया। जहां गायों के पानी और चारे की व्यस्वस्था देखी गई। जिलाधिकारी ने कहा गौशाला में एक बड़े बोर, मनरेगा के अन्न्तगत वर्मी कम्पोस्ट के लिये गड्ढा बनवाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें