फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीजे वाहन का तार टूटने से दौड़ा करंट, पांच झुलसे

Sun, 17 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अगवानी के समय में डांस के दौरान किसी का पैर फंसने से डीजे वाहन का तार टूट गया। करंट की चपेट में आने से शादी में शामिल पांच लोग झुलस गए। घटना से बरात में अफरातफरी मच गई। घराती-बराती अगवानी छोड़कर भागे। डीजे का जनरेटर बंद करने के बाद विद्युत सप्लाई रोकी गई। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार आने पर डाक्टर ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के ऊबीपुर गांव निवासी रमेश मौर्या गांव के रामसजीवन के पुत्र की बरात में सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित गेस्ट हाउस में आया था। बरात में अगवानी के समय डीजे बज रहा था। डीजे वाहन का बिजली तार किसी के पैर में फंसने से टूट गया। बिजली करंट की चपेट में आने से बराती रमेश मौर्या, जमालपुर गांव निवासी घराती राम बाबू का 14 वर्षीय पुत्र राजा, शोभन का 17 वर्षीय पुत्र चेतन, रोड लाइट उठाने वाले मजदूर कल्लू, चुनकू करंट की चपेट में आने से झुलस गए। समाराेह में भगदड़ मच गई। किसी तरह डीजे वाहन से बिजली सप्लाई रोकी गई। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से झुलसे रमेश को हैलट रेफर किया गया। बाकी लोगों की सुबह छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें