फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले के बेटे राजर्षि ने 10वीं तो आंचल व मांडवी ने 12वीं में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम 91.5 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 3045 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 10वीं के 93 प्रतिशत और 12वीं के 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण किया। 12वीं में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल और चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल संयुक्त टापर बने, जबकि 10वीं में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री के छात्र ने जिला टॉप किया। शिक्षक दंपती के बेटे राजर्षि मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए तो सीबीएसई बोर्ड 12वींकी टॉपर आंचल सिंह 97 प्रतिशत अंक प्राप्त् किए वहीं सीबीएसई बोर्ड में 12वीं की परीक्षा में जिला टॉपर बनी मांडवी ने 97 प्रतिशत अंक पाकर मेधावी ने जिले में नाम रौशन किया।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड के कुल 23 स्कूल संचालित हैं। इनमें 12 स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जबकि सभी स्कूलों में 10वीं की भी कक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड परीक्षा 2023 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 1734 और कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1331 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना के परिणाम घोषित होने के स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। परिणाम आने की सूचना छात्र-छात्राएं दौड़ते हुई स्कूल पहुंचे। शाम तीन बजे के बाद स्कूलों में जश्न का माहाल बना। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के 15 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल निदेशक प्राची श्रीवास्तव, व्यवस्थापक सुनील श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. पदमालया दास चौधरी बच्चों का मुह मीठा कराया। महर्षि में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को मिठाई खिलाई। सेंट जेविर्स स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा सुनिुधि उमराव ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा पास की। 10वी के छात्र वर्नित गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टाप किया। सेंट मेरी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं के छात्र उत्कर्ष कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी तरह मदर सुहाग एजूकेशन सेंटर, एरएस एक्सल इंगलिश एकेडमी माहपुर पक्का तालाब में परिणाम घोषित होने के बाद जश्न का माहोल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें