फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की शिक्षिका चयनित

Fri, 20 Oct 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। राज्यस्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में जिले की शिक्षिका का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 15 सितंबर को लखनऊ में हुई थी। गणित स्तर में पूरे प्रदेश में 25 शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें जिले की शिक्षिका भी शामिल है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर पर भाषा के लिए अरुणा सिंह व गणित विषय में संगीता शर्मा, उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान के लिए मालिनी श्रीवास्तव व गणित स्तर पर श्वेता श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया था। प्राथमिक स्तर पर भाषा व गणित विषय पर पर शिक्षकों ने कला क्राफ्ट प्रस्तुति की थी। जूनियर स्तर गणित विषय से रसूलाबाद की शिक्षिका श्वेता श्रीवास्तव सफल रहीं। प्रदेश स्तर पर जारी सूची में श्वेता का चयन होने पर शिक्षिकों ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया, बीईओ जयसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें