फोटो-02-बैठके बाद पार्क में मौजूद बौद्ध धर्मी। संवाद
फतेहपुर। शहर के कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर मिशन भारत शाखा की रविवार को बैठक हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बौद्ध प्रिय गौतम ने 14 अक्तूबर को कुशीनगर में होने वाले बौद्ध धम्म देशना समारोह में जिले की सहभागिता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में जुड़कर हम लोग बौद्ध धर्म की और भी गहराइयों को सीखेंगे। रमेश बौद्ध, अतुल कुमार, बाबू राम सिंह गौतम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सियादुलारी बौद्ध, प्रेम नारायण दोहरे, कृष्णा पाल, फूल कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।