फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर फिर शुरू हुआ डीजल-पेट्रोल चोरी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। एक साल से अमांव में बंद चोरी के डीजल व पेट्रोल की खरीद फरोख्त का अवैध कारोबार फिर पनप रहा है। ढाबे पर भारी वाहनाें के चालक ईंधन की चोरी कर संचालक को बेचते हैं। करीब सालभर पहले खागा पूर्ति विभाग व मझिलगांव चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से अमांव स्थित एक ढाबा पर बड़े पैमाने पर पेट्रोल व डीजल का अवैध भंडारण व खरीद-फरोख्त का मामला पकड़ा था। कौशांबी जिले के चार लोगों के नाम एफआईआर दर्ज कराई गई थी। धरपकड़ के बाद कारोबार से जुड़े अन्य लोगों ने इससे दूरी बना ली थी, पिछले एक महीने से अमांव में ही एक और ढाबे में फिर से अवैध कारोबार शुरू हुआ है। हाईवे पर वाहनों से तेल चुराने वाले गैंग यहां बेचते हैं। वाहन चालक भी कमाई के चक्कर में इस ढाबे पर गाड़ी खड़ी करके तेल बिक्री करते हैं। पूर्ति निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने बताया कि अभी तक इसकी जानकारी नहीं थी, अगर ऐसा हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें