कोआपरेटिव बैंक में काली पट्टी बांधकर काम करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बुधवार को जिला सहकारी बैंक में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक के सचिव और मुख्य कार्यपाल अधिकारी के माध्यम से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को ज्ञापन भेजा।
अध्यक्ष लालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नए जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों को भी आयुक्त एवं निबंधक के वेतनमान की सुविधा दी जाए। जिला सहकारी बैंकों में कंप्यूटराइजेशन में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई जाए।
बताया कि मांगें पूरी करने के लिए रोज पांच कर्मचारी बैंक मुख्यालयों पर धरना देंगे। शाम पांच बजे प्रदर्शन किया जाएगा। मंत्री बृजेंद्र सिंह, श्रीराम सिंह, अवधेश पाल, दिनेश कुमार, विवेक प्रकाश दीक्षित, प्रभुदत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह, संदीप कुमार, मनोज, रामबाबू, रविकरन मौर्य, उदय प्रताप सिंह और देशराज भी मौजूद रहे।