फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फुटपाथ व नालियों से अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। नगर पंचायत के सभासदों ने शुक्रवार को अध्यक्ष आबिद हसन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क, फुटपाथ और नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कस्बे में कई लोगों ने फुटपाथ और नालियों पर दुकानें लगा रखी हैं। इससे रास्ते संकरे हो गए हैं। बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या भी बढ़ जाती है। थाना मोड़, मुगल रोड हाईवे, अमौली चौराहा, लालूगंज और साढ़ रोड पर राहगीरों को परेशानी होती है। लालूगंज तिराहे से करीब 800 मीटर तक मुगल रोड की स्थिति अतिक्रमण के कारण बदहाल है। इस मौके पर महेश चौरसिया, बृजेंद्र सिंह राजू, विष्णु गोपाल, रामबली निषाद, राजेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें