फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ थाने का घेराव कर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। किशोरी के परिजनों से भी मुलाकात की। परिवार को संगठन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम चारा लेने खेत हुई थी। गांव के लाला ने किशोरी को मोबाइल और रुपये देने का लालच देकर झाड़ियों के पीछे घसीट ले जाने लगा था। विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विश्व हिंदू परिषद व मातृशक्ति संगठनों के पदाधिकारियों थाने का घेराव कर पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने की बात कही। संगठन के लोग शांत हुए। इस मौके पर केके मिश्रा, सुधा मिश्रा, भगवान दास सोनी, मनोज त्रिपाठी, अरविंद कुमार, रोहित दीक्षित, राजू बजरंगी, रितेश सोनी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें