फतेहपुर। जिले की 17 अतिरिक्त पीएचसी में प्रसव सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए डीएम ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
बुधवार को डीएम रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले की 17 अतिरिक्त पीएचसी में प्रसव सुविधा चालू कराकर रिपोर्ट दें। वहीं आभा आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि प्रसूताओं और मरीजों को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन व नाश्ता चेक कर दिलाए। इस अवसर पर सीडीओ पवन कुमार मीना, सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी, डॉ. इश्तियाक अहमद, डॉ. पीके सिंह, लालचंद्र गौतम उपस्थित रहे।