आटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कदौरा की ओर से बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज इटौरा में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खंड कार्यवाह सुधाकर चतुर्वेदी ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता सह विभाग संघचालक झांसी विभाग ओमनारायण ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं की सोच, चरित्र, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को जीवन का केंद्र बनाकर परिवार, समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंच परिवर्तन पर विशेष चर्चा करते हुए परिवार व्यवस्था को मजबूत करने, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व के प्रति बोध और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया गया। इस मौके पर संघचालक वीरेंद्र पांडेय, खंड कार्यवाह सुधाकर चतुर्वेदी सहित खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।