फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेडिकल स्टोर में चल रहे नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनरल नर्स एंड मिडवाइफ (जीएनएम) के तहसील रोड पर खुले बेनाम नर्सिंग होम में इलाज दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही से इलाज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




हुसैनगंज थाने के भागूपुर निवासी कमलेश कुमार हथगाम ब्लाॅक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। कमलेश ने बताया कि जेल रोड नई तहसील के पास भाई के घर में परिवार समेत रहते हैं। पत्नी सोनी देवी (28) को दूसरे बच्चे की प्रसव पीड़ा पर घर से कुछ दूर स्थित मेडिकल स्टोर में संचालित नर्सिंग होम में सोमवार शाम ले गया।

डाॅक्टर ने हालत गंभीर बताकर भर्ती किया था। कुछ देर बाद बच्चा मृत पैदा होने की सूचना दी। इसके बाद मंगलवार सुबह अत्यधिक रक्तस्राव से पत्नी की हालत गंभीर होना बताया। वह पत्नी को दूसरे नर्सिंग होम ले गया। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने पत्नी को मृत बताया। नर्सिंग होम एक मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित होता है। नर्सिंग होम का संचालन करने वाली महिला एक पीएचसी में जीएनएम है। महिला खुद को डाॅक्टर बताकर सभी का इलाज करती है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें