फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के उसरैना हाईवे पर ट्रक से जल्दबाजी में उतरते समय बुधवार शाम मैकेनिक की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव की पहचान में जुटी है। ट्रक मैकेनिक कौशांबी जिले के अझुवा का रहने वाला है। वह करीब 40 साल का है। मैकेनिक उसरैना गांव के ट्रक चालक के साथ पहुंचा था। धीमी गति से ट्रक चल रहा था। तभी उतरते वक्त पैर फिसल गया उसी ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक मैकेनिक के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अझुवा का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें