फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पानी से भरे कुएं में हुई दम घुटने से मौत

Fri, 05 May 2023 07:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। कुएं से बरामद परवेश (30) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना आया है। किन हालातों में दम घुट सकता है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच अब हत्या की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

कानपुर महाराजपुर थाने के सिकठिया गांव निवासी परवेश पासवान अपने चचेरे भाई संतोष और पड़ोसी पिंटू व सर्वेश के साथ तीन मई की रात औंग थाना क्षेत्र के बड़ाहार निवासी रमेश पासवान के घर आया था। रमेश के साथ चारों रात करीब 11 बजे बड़ाहार गांव स्थित पुराने कुएं पर कबूतरों का शिकार करने पहुंचे थे। कुएं से चार मई की सुबह परवेश का शव मिला था। सिकिठिया के ग्रामीणों ने संतोष, सर्वेश को पकड़ कर औंग पुलिस के सुपुर्द किया था। हंगामे के बाद मृतक की पत्नी सविता की तहरीर पर पुलिस ने संतोष, सर्वेश, पिंटू, रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। सिर में चोट भी आई हैं, जबकि शव पानी भरे कुएं से बरामद हुआ है। इन हालात में मौत का कारण डूबना नहीं हो सकता था। कुएं में करीब 15 फीट गहराई तक पानी है। इस वजह से गैस फैलने की संभावना नहीं है। घटनास्थल पर इनके बीच शराब के नशे में विवाद होना भी आसपास के लोग बता रहे हैं।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि विवाद के दौरान मारपीट में परवेश के सिर में चोट लगी होगी। बेेहोशी हालत में ही परवेेश को कुएं में फेंका जा सकता है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। घटना की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलित कर रहे हैं। जांच कई बिंदुओं पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें