फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेटी की तलाश में निकली मूकबधिर मां मालगाड़ी से कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेटी की तलाश में निकली मूकबधिर मां गुरुवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मालगाड़ी में फंसकर करीब दो किलोमीटर दूर तक चली गई। उसका क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की।
विज्ञापन




राधानगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी फूल सिंह पैरों से दिव्यांग हैं। उसकी तीन साल की बेटी रितिका सुबह पारिवारिक बहनों के साथ रेलवे ट्रैक किनारे शौच को गई थी। बहनें घर आ गई। किसी वजह से रितिका नहीं पहुंची। यह देख मूकबधिर मां रीतू (35) बेटी की खोज में निकल पड़ी। वह मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इस दौरान अप लाइन में आई मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मालगाड़ी में फंसने की वजह से दो किलोमीटर दूर मलाका अंडरब्रिज के पास उसका शव मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को खबर दी। परिजन ट्रैक किनारे खोज करते मलाका पहुंचे। कपड़ों व शरीर के हिस्सों से शव की पहचान की। महिला के परिवार के मनोज गिहार ने बताया कि सुनाई न देने की वजह मालगाड़ी आने का रीतू को पता नहीं लगा होगा। इसी वजह से हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें