फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोर होने के शक में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। चोर होने की आशंका पर सोमवार रात युवक को एक परिवार के सदस्यों पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के रतनतारा गांव निवासी जय सिंह रात को किसी काम से गांव में निकला था। गांव के एक परिवार के लोगों ने चोर होने के शक पर जय सिंह को लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। जय सिंह के भाई अमर सिंह ने बताया कि हमलावर परिवार से रंजिश रखते हैं। रंजिश के चलते बंधक बनाकर भाई पर जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव में भतीजे अंकित को पीटा। भाई के रुपये छीन लिए। गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने बताया कि तहरीर के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें