फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में युवक पर शनिवार को कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला किया गया। घायल को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि उसके पुत्र विमलेश ने गांव के कमलेश को 200 रुपये दिए थे। कमलेश से पुत्र ने रविवार को रुपये मांगे। इसी खुन्नस में कमलेश, सर्वेश, बड़कू ने पुत्र से गालीगलौज की। गाली देने से मना करने पर सर्वेश, कमलेश, बड़कू और कमलेश की पत्नी ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से विमलेश के सिर पर हमला किया। उसके सिर में गंभीर चोट चोट आई। डाॅक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें