फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर गांव में युवक का घर में फंदे से शव लटकता मिला। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।
भगलापुर गांव निवासी रामकरन ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र बालकुश व बहू के साथ परिवार से अलग रहता था। बेटे की मौत की गुरुवार रात बहू ने सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से बेटे का शव लटका था। उसे शक है कि पुत्र की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।